टिम्बर व्यापारियों की सुरक्षा के लिए उ.प्र. सरकार प्रतिबद्ध है – मुकेश शर्मा
सहारनपुर /लखनऊ दिनांक 16 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन का 9वॉ स्थापना वर्ष होटल स्काई हाई,ऐशबाग में हर्षोल्लास से मनाया गया साथ ही संगठन की नई प्रदेश कार्यसमिति का शपथ ग्रहण भी संपन्न हुआ! इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद श्री मुकेश शर्मा जी ने उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि लम्बे संघर्ष के पश्चात जीत निश्चित है जिसका उदाहरण है यूपी टिम्बर एसोसिएशन इसके प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी जी को बधाई देते हूँ जिन्होंने काष्ठ आधारित उद्योग के अंतर्गत सैकड़ों लोगों को व्यापार मुहैया करवाने हेतु कड़ा संघर्ष किया और सम्पूर्ण प्रदेश के व्यापारियों को जोड़ने का उत्कृष्ट कार्य किया! श्री शर्मा ने बताया की टिम्बर व्यापारियों को लाइसेंस दिलवाने में रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह जी व उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की विशेष कृपा रही। श्री मुकेश शर्मा जी ने कहा कि सरकार पुश्तैनी टिम्बर के हितों की रक्षा करने का काम करेंगी जिसमे सरकार हरपल आपके साथ है! मुख्य अतिथि श्री मुकेश शर्मा जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता हेतु शपथ दिलवते हुए शुभकामनायें दीं!
 
वही प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि संगठन ने अपना 9वॉ स्थापना दिवस विजय दिवस के रूप में मनाया साथ ही संगठन की नई कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ।
इस मौके पर मुख्य रूप से संरक्षक मण्डल के प्रमुख सदस्य श्री साकेत शर्मा जी पूर्व पार्षद, गिरीश गुप्ता पार्षद ,संदीप शर्मा पार्षद ,विधिक सलाहकार एवं कार्यक्रम के संचालक आशीष त्रिवेदी, महासचिव अख्तर खान, संरक्षक अजीत सिंह, मूलचंद मौर्या, मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष विनोद शर्मा,एजाज खान,देवेंद्र प्रताप सिंह,अभय सिंह, एडवोकेट विवेक पांडे, सौरभ गुप्ता तथा मो रजा,आढ़ती संघ के अध्यक्ष देवाशीष देव, व्यापारी नेता जितेंद्र सिंह, अनुराग अग्रवाल, काशिफ, प्रखर श्रीवास्तव आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे

