2 October 2026

राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी की कमान सोनी राय के हाथ,बनीं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष – राजेंद्र प्रसाद पांडेय

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार 

 

हरिद्वार,1 जून 2026 राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को धार देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने वरिष्ठ समाजसेविका एवं तेजतर्रार नेत्री श्रीमती सोनी राय जी को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती राय, शिवालिक नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी श्री चंद्रमणि राय जी की धर्मपत्नी हैं।

पार्टी के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि श्रीमती सोनी राय की संगठन क्षमता, जमीनी पकड़ और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्र में विश्वास जताया गया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी देवभूमि उत्तराखंड में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

 नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सोनी राय ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगी। मेरा पहला लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और महिलाओं-युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना है।” उन्होंने कहा कि माता रानी से प्रार्थना है कि इस नई जिम्मेदारी के लिए शक्ति, साहस और सफलता प्रदान करें।

इनकी घोषणा होते ही हरिद्वार समेत पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर सैकड़ों नेताओं लोगों ने श्रीमती सोनी राय को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला चेहरे के रूप में सोनी राय की नियुक्ति से पार्टी के विस्तार में मदद मिलेगी। शिवालिक नगर क्षेत्र में उनके पति चंद्रमणि राय का मजबूत जनाधार भी पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.