NUJ (I) उत्तराखंड हरिद्वार इकाई में संगठनात्मक फेरबदल, नरेश गुप्ता आजीवन निष्कासित, विकास झा बने कार्यवाहक अध्यक्ष 

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड इकाई में बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार हरिद्वार जिला अध्यक्ष नरेश गुप्ता को संगठन विरोधी गतिविधियों एवं संदिग्ध कार्यकलापों के आरोपों के चलते संगठन की प्राथमिक सदस्यता से आजीवन निष्कासित कर दिया गया है।

 

 

एनयूजे आई उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पाण्डेय ने कहा कि संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं एकता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की संगठन विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संगठन की गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से विकास झा को हरिद्वार जिले का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें आगामी आदेश तक जिले में संगठन की जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता या संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन के नियमों और सिद्धांतों का पालन करते हुए एकजुटता बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.