शहीद स्मारक पर योग शिविर आयोजित, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति ने किया योग का शुभारंभ – हरपाल सैनी

विज्ञापन

*योगाचार्य राम कुमार के मार्गदर्शन में हुआ योगाभ्यास मंत्री जी ने साइकिल से पहुंचकर दिया सादगी का संदेश`*

हरिद्वार, रुड़की, शहीद स्मारक स्थल पर बुधवार सुबह आयोजित योग शिविर में योगाचार्य श्री राम कुमार जी के मार्गदर्शन में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तराखंड के राज्यमंत्री श्री शोभाराम प्रजापति जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है और नियमित योग से तन-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। मंत्री जी ने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी व गणमान्य लोगों ने मंत्री जी को ‘ओ३म्’ अंकित अंग वस्त्र एवं महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

*साइकिल से पहुंचे मंत्री, दिया सादगी का संदेश*

इस अवसर पर एक प्रेरक दृश्य देखने को मिला। माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘ईंधन बचाओ’ अभियान के आह्वान पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति जी नित्यप्रति की तरह सुबह साइकिल से योग शिविर स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सादगीपूर्ण जीवन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि छोटी-छोटी आदतें बदलकर हम बड़ा योगदान दे सकते हैं।

योगाभ्यास में श्रीमती सोनिया जी, गुड़िया जी, प्रियंका जी, दक्षिणा जी, सलेमपुर से नीतू शर्मा, सविता जी, प्रमोद धीमान जी, संजय त्यागी जी, देवेश कुमार जी, मामचंद मैनवाल जी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। शिविर का संचालन योगाचार्य राम कुमार ने किया और प्राणायाम, सूर्य नमस्कार व विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.