राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सोनी राय एवं समाजसेवी श्री चंद्रमणि राय का गाज़ीपुर में भव्य स्वागत

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

जय हिंद! जय भारत! जय राष्ट्रवाद!जय राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी! 🇮🇳

 

 हरिद्वार/गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश।राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्रीमती सोनी राय एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री चंद्रमणि राय के गाज़ीपुर आगमन पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, गाज़ीपुर में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं राष्ट्रवादी नारों के साथ दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय से श्रीमती सोनी राय एवं श्री चंद्रमणि राय की महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तारपूर्वक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

🗣️ श्रीमती सोनी राय एवं श्री चंद्रमणि राय ने व्यक्त किया आभार

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सोनी राय एवं श्री चंद्रमणि राय ने कहा “राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हमें जो स्नेह, सम्मान और आत्मीयता प्रदान की गई, उसके लिए हम सभी का हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय  से हुई चर्चा अत्यंत सकारात्मक एवं मार्गदर्शक रही। पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत करने के लिए हम सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मिलकर कार्य करेंगे। उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”

🗣️ प्रदेश अध्यक्ष सुशील दुबे ने कहा

प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील दुबे जी ने कहा कि “श्री चंद्रमणि राय एवं श्रीमती सोनी राय का अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से उत्तराखंड सहित देश के अन्य राज्यों में भी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।”

 स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत उपाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा; रामनरेश यादव राष्ट्रीय सचिव; अभिषेक तिवारी जिला अध्यक्ष; उमेश चंद लाला प्रदेश सचिव; मयंक ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष; इंद्रजीत विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष; सचिन यादव जंगीपुर कोषाध्यक्ष; शुभम शर्मा जंगीपुर सचिव; समाजसेवी निलेश यादव सहित राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने तथा पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

जय हिंद! 🇮🇳जय भारत! 🇮🇳जय राष्ट्रवाद!जय राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी! 🇮🇳

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.