जिला महानगर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने 7 सितंबर के मुख्यमंत्री आवास कूच को लेकर दिया जीत का मंत्र- अमन गर्ग
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में *उत्तराखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा जी* विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 
बैठक में आगामी 7 सितंबर को देहरादून में होने वाले *मुख्यमंत्री आवास कूच* को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई।
*बैठक को संबोधित करते हुए सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा* कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की ऐतिहासिक जनसभा के बाद भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने की घटना बेहद निंदनीय और दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। और इस पूरे प्रकरण पर सवाल उठाने के कारण लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जाना भाजपा सरकार की तानाशाही का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि इस अपमान और तानाशाही के विरोध में 7 सितंबर को देहरादून में कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी। इस कूच में हरिद्वार से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
*बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा* कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की ऐतिहासिक जनसभा के बाद जिस प्रकार कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण का आयोजन किया गया, वह न केवल दलित समाज बल्कि पूरे संविधान का अपमान है। भाजपा का असली दलित विरोधी चेहरा इस घटना से उजागर हो गया है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इसका विरोध करता है और सड़क से सदन तक इस लड़ाई को लड़ेगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 7 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास कूच को सफल बनाएं।
बैठक में प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान, वरिष्ठ नेता वरुण बालियान, रविश भटीजा, निर्दोष ममगई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



