20 September 2026

रामधाम कॉलोनी, बहादराबाद में धूमधाम से हुआ गणेश पूजन, भाजपा नेत्री रंजीता झा ने लिया भाग

विज्ञापन

*रामधाम कॉलोनी, बहादराबाद में धूमधाम से हुआ गणेश पूजन, भाजपा नेत्री रंजीता झा ने लिया भाग*

 

 

*हरिद्वार।* रामधाम कॉलोनी, बहादराबाद में समाजसेवी लोकेश चौधरी के निवास पर पंडित कमलाकर शास्त्री जी के संरक्षण में गणेश पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री व *संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट* की संस्थापक अध्यक्ष *रंजीता झा* ने अपनी टीम के साथ पूजन व आरती में भाग लेकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ टीम संकल्प के सचिव *तरुण कुमार शुक्ल, सह सचिव चारू शुक्ला, मंत्री माया शर्मा, सदस्य रीनू तोमर* भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री रंजीता झा ने कहा कि *”भगवान गणेश जी प्रथम पूज्य, विघ्नहर्ता और शुभ-लाभ के देवता हैं। आज लोकेश चौधरी जी के यहाँ आयोजित इस दिव्य पूजन में शामिल होकर मन को अत्यंत शांति मिली। मैं संकल्प सेवा परमो धर्म ट्रस्ट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हूँ। हमारा ट्रस्ट लगातार धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में लगा हुआ है और आगे भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देता रहेगा।”*

 

इस पावन अवसर पर पंडित कमलाकर शास्त्री, पंडित अंकित द्विवेदी, लोकेश चौधरी, राम नरेश रजौरिया, मनोज कुमार, पंकज द्विवेदी, कमल कुमार, संगीता चौधरी, सुशीला देवी, आभा सिंह, पूनम देवी, बबीता, विनीता, रिया, खुशी, नंदिनी, माही सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी लोकेश चौधरी व पंडित अंकित द्विवेदी जी ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.