राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष विधि कांग्रेस राकेश राजपूत ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार,राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष विधि कांग्रेस राकेश राजपूत ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में नौ पदाधिकारी व सात सदस्यों को मनोनीत किया गया है।
रोशनाबाद स्थित अधिवक्ता चेंबर में आयोजित बैठक में अध्यक्ष राकेश राजपूत ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए अधिवक्ता हित की सुरक्षा के लिए कठिन परिश्रम से कार्य करने की इच्छा जताई। कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों,विधिक अधिकारों व संगठन की मजबूती के लिए त्याग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधि कांग्रेस अधिवेशन में पांच सूत्रीय मांग जैसे अधिवक्ता सुरक्षा कानून, वकीलों को दस लाख रूपये बीमा सुविधा, वकीलों को दस लाख रूपये कैशलेश मेडिकल सुविधा, नए वकीलों को पांच साल तक पांच हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड राशि व वकीलों को टॉल फ्री सुविधा दिलाने के लिए आयोजन किया जाएगा। नव मनोनीत पदाधिकारी गण उपाध्यक्ष कविता वैभव,सह उपाध्यक्ष भानु प्रताप,महासचिव विवेक जगारिया,सचिव विमल कुमार,सह सचिव दीक्षित राठौड़,सोशल मीडिया टीम दीपांशु,जीशान मालिक, फैज़ल अंसारी,गगन भाटिया की घोषणा की गई। जबकि सात सदस्य कार्यकरणी में इमरान के नाम की घोषणा की गई।
 



