3 October 2026

बीएचईएल में श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

 

हरिद्वार, 03 अक्टूबर: बीएचईएल हरिद्वार द्वारा श्रम संहिताओं पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा स्टेंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के उप सचिव श्री गोविंद राम, उप श्रम आयुक्त श्री उमेश चंद राय, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री उदित शाह, सहायक कल्याण आयुक्त श्री धर्मेंद्र कुमार, वीवीजीएनएलआई के एसोसिएट फेलो डॉ. ओटोजित, निदेशक (खान सुरक्षा) श्री वेनकाना बनोथु तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री सुमति शर्मा ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया ।

 

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संबंधित विषय विशेषज्ञों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से, श्रम संहिताओं के प्रमुख प्रावधानों पर महत्वपूर्ण एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की । इससे पूर्व सुश्री सुमति शर्मा ने अपने सम्बोधन के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए, कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद करने तथा श्रम कानूनों से संबंधित विभिन्न विषयों पर, अपने प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने का अवसर भी प्रदान किया गया ।

 

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में हरिद्वार, ऋषिकेश एवं रुड़की के विभिन्न संगठनों से लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इनमें बीएचईएल के अतिरिक्त टीएचडीसी, आईओसीएल, हीरो ग्रुप, एचयूएल, आईटीसी तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित अन्य कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे ।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.