7 October 2026

सलेमपुर महदूद में चोरी की वारदातों से दहशत, ई-रिक्शा और छोटा हाथी की बैटरी चोरी, मंदिर से पाइप चोरी की घटना CCTV में कैद – पंकज कुमार

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार,सलेमपुर महदूद स्थित अशोक वाटिका और गंगा कॉलोनी में चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। चोरों की करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

 

जानकारी के अनुसार अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद में बीती रात चोरों ने खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली, वहीं पास में खड़े छोटा हाथी (लोडर वाहन) की बैटरी भी चोरी कर ली गई। इसके अलावा गंगा कॉलोनी स्थित मंदिर में लगे पाइपों को भी चोर चुरा ले गए। यह पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें 2-3 युवक चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों और ग्रामवासियों में भारी आक्रोश और भय है।

सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार ने इस पर बयान देते हुए कहा,”अशोक वाटिका और गंगा कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। चोर बेखौफ होकर ई-रिक्शा, वाहनों की बैटरी और यहाँ तक कि मंदिर के पाइप तक चुरा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में चोरों की पहचान हो रही है, पुलिस को जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

मैं सभी कॉलोनी वासियों और ग्राम वासियों से अपील करता हूँ कि सभी लोग सावधान रहें, रात में अपने वाहनों को लॉक करके रखें, सीसीटीवी कैमरे चालू रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस या मुझे सूचित करें। हम सबको मिलकर अपने क्षेत्र की सुरक्षा करनी होगी।”

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.