7 October 2026

शिवालिक नगर के व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर की आवश्यक बैठक आयोजित -विभाष सिंहा

विज्ञापन

 

हरिद्वार। शिवालिक नगर व्यापार मंडल रजिस्टर्ड की एक आवश्यक बैठक आज व्यापार मंडल कार्यालय, शिवालिक नगर में आयोजित की गई। बैठक में आवासीय क्षेत्रों में संचालित दुकानों एवं व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उत्पन्न स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि यदि आवासीय कॉलोनियों में वर्षों से संचालित दुकानों को हटाने या तोड़ने की कार्रवाई होती है, तो इससे बड़ी संख्या में छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो सकता है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं और उनकी भावनाओं को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें सरकार से व्यापारियों के हित में उचित समाधान निकालने की मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल पूरी मजबूती के साथ अपनी आवाज उठाएगा और इस विषय में शासन-प्रशासन के समक्ष व्यापारियों का पक्ष रखा जाएगा।

बैठक में रिंकू चौरसिया, विवेक गुप्ता, शिवेश गुप्ता, प्रवीण तिवारी, मयंक, सुदीप जैन, ललित एरन, हिमांशु माहेश्वरी, अंकित वर्मा, विवेक जैन, विनीत गर्ग, अनिल कुमार, संजय लाल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.