7 October 2026

सुंदरकांड पाठ एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भागीरथ महोत्सव का भव्य हुआ शुभारंभ-मनोज यादव

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

एक माह तक चलेगा मेला, गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण

 

हरिद्वार। भेल फाउंड्री गेट, धीरवाली रोड पर भागीरथ महोत्सव मेला 2026 का मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम प्रस्तुत करने वाला यह मेला 6 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 11 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।

भागीरथ महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनोज यादव ने मुख्य यजमान के रूप में विधिवत पूजा-अर्चना कर मेले के सफल आयोजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसके पश्चात श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भेल के यूनियन पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने बैलून उड़ाकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, यूनियन पदाधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मनोज यादव ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला क्षेत्रवासियों के साथ-साथ हरिद्वार आने वाले आगंतुकों के लिए मनोरंजन, संस्कृति, खान-पान और खरीदारी का प्रमुख आकर्षण बनेगा। मेले में भव्य भागीरथ स्टैच्यू, मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा, सुसज्जित सांस्कृतिक मंच, खूबसूरत झूले एवं मनोरंजन के विभिन्न साधन लोगों को आकर्षित करेंगे। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों, क्रॉकरी, घरेलू उपयोग की वस्तुओं एवं विभिन्न प्रकार के उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मेले में पूरे आयोजन के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इनमें गरबा डांस विशेष आकर्षण रहेगा। स्कूलों के बच्चों एवं बाल कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा। स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समय-समय पर प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां भी मेले का आकर्षण बढ़ाएंगी।

समिति के उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि भागीरथ महोत्सव मेला केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना और स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना भी है। मेले के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में समिति के संरक्षक सुकरम पाल एवं राकेश चौहान, सचिव परमाल सिंह, उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरदिया, विनोद शाक्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार साहू सहित भेल के विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ मेले में पहुंचकर भक्ति, संस्कृति, मनोरंजन एवं खरीदारी के इस अनूठे आयोजन का आनंद लें और भागीरथ महोत्सव मेला 2026 को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

मेले के मार्गदर्शक मंडल में शतीश पुंडीर, शिवनारायण शर्मा, रणवीर सिंह, विजय शंकर चौबे, राम ललित, गौरीशंकर, संतोष झा, एच.एस. भाटिया, अभिमन्यु सिंह एवं सचिन राजपूत शामिल हैं।

कार्यकारिणी सदस्य में संतोष साहू, रामचंद्र यादव, विनोद शाक्य, राकेश रोशन, रविंद्र यादव, विनोद चौहान, कुंज भसीन, विकास कुचेरिया, आशीष शुक्ला, विमलेश कुशवाहा, भानू यादव, सुनील प्रजापति, नीरज परिहार, धनंजय यादव, हरिकेश विश्वकर्मा, जे.पी. धीमान, मनोज मांझी, सचिन शर्मा, अंशु गुरव, हिमांशु सैनी, हरीश साहू, सुशील त्रिपाठी, पवन राठौर एवं सुधीर शर्मा धस्माना सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.