7 October 2026

वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद को मातृ शोक, माता श्रीमती मुन्नी चौहान का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। हरिद्वार के पत्रकारिता जगत से दुखद खबर सामने आई है। सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद की पूज्य माता श्रीमती मुन्नी चौहान का लम्बी बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया है।

 

श्रीमती मुन्नी चौहान हरिद्वार श्रवण नाथ नगर स्थित ब्रह्मात्म भवन आश्रम की स्वामिनी थीं। वह एक सरल, धार्मिक और सेवाभावी महिला के रूप में जानी जाती थीं। उनके निधन की खबर सुनते ही हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड के पत्रकारों, संत समाज और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय श्रीमती मुन्नी चौहान का अंतिम संस्कार आज दिनांक *7 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे खड़खड़ी श्मशान घाट, हरिद्वार* में किया जाएगा।

इस दुख की घड़ी में हरिद्वार के अनेक पत्रकार संगठनों , वरिष्ठ पत्रकार संघ और कई सामाजिक संगठनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.