नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किरण सिंह का आमरण अनशन जूस पिलाकर समाप्त कराया
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री किरण सिंह के आमरण अनशन को नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के साथ मौके पर पहुँचकर उन्हें जूस पिलाकर समाप्त कराया।
 
इस दौरान राजीव शर्मा एवं आशुतोष शर्मा ने किरण सिंह से वार्ता की और उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र ही मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर तीनों प्रमुख समस्याओं को उनके संज्ञान में लाया जाएगा। पूर्ण विश्वास है कि मा. मुख्यमंत्री इन समस्याओं का समाधान कर क्षेत्र की इन लंबित मांगों को पूरा करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री पंकज चौहान व अंशुल शर्मा, मंडल मंत्री गौरव रौतेला, मंडल मीडिया प्रभारी गौरव गुर्जर, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी संचित डागर, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अजय मलिक, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा देव विख्यात भाटी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वेदांत चौहान, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रविंद्र उनियाल, राखी सजवाण, जितेन्द्र राय, सुंदर लाल सैनी, सौरभ सक्सेना, सीमा चौधरी, आराधना पांडेय, सभासद लज्जे राम शर्मा, अनिल राणा, राधेश्याम कुशवाहा, रमेश पाठक व डॉ. राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।



