राष्ट्रीय भागवत परिवार के संस्थापक अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्ढा की माता का निधन, हरिद्वार में शोक की लहर- लोकेश कुमार
हरिद्वार। राष्ट्रीय भागवत परिवार के संस्थापक अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्ढा की पूज्य माता जी का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय भागवत परिवार सहित पूरे सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
 
सूचना मिलने पर समाजसेवी लोकेश कुमार सहित संगठन के अन्य सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक व्यक्त किया
इस दुखद अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष लोकेश कुमार ने कहा, “यह हम सभी के लिए अत्यंत दुखद क्षण है। संस्थापक अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्ढा जी की माता जी का निधन संगठन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवारं को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। राष्ट्रीय भागवत परिवार इस दुख की घड़ी में चड्ढा परिवार के साथ खड़ा है।”ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से लोकेश कुमार, प्रवेश कुमार बिंदल,संजय कुमार एसबीएल, संजय कुमार , मनीराम जी, सुनील कुमार, राकेश कुमार आदि भागवत परिवार के सदस्य उपस्थित हुए



