हरिद्वार मे शुरू हुआ गंगा नगरी समाचार के साप्ताहिक समाचार पत्र का शुभारंभ, महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी शुभकामनाएं
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने साप्ताहिक समाचार पत्र गंगा नगरी समाचार के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त करते हुए सफल प्रकाशन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
 
महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसकी राज्य के विकास में अहम भूमिका है। राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार आम जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि गंगा नगरी समाचार पत्र के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहित के कार्यक्रमों एवं योजनाओं को लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा, जिससे आम जनमानस को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी और लोग उनका लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
महानिदेशक ने गंगा नगरी समाचार के सफल प्रकाशन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उनका यह संदेश समाचार पत्र के शुभारंभ के अवसर पर उत्साहवर्धक है।



