18 October 2026

नीलम जी को अनुसूचित जाति विभाग हरिद्वार ग्रामीण का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष, दी बधाई-तीर्थ पाल रवि

विज्ञापन

हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रीमती नीलम जी को अनुसूचित जाति विभाग हरिद्वार ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति की खबर आते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।

बताया जा रहा है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने, समाज के वंचित वर्गों की आवाज को बुलंद करने और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए आलाकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। श्रीमती नीलम जी इससे पहले भी कई सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं।

 

उनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और अनुसूचित जाति विभाग के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

बधाई देने वालों ने कहा कि श्रीमती नीलम जी के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में अनुसूचित जाति विभाग और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। वह समाज के दबे-कुचले वर्ग के हक और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगी।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष तीरथपाल रवि ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि श्रीमती नीलम जी अपनी कार्यकुशलता, सरल स्वभाव और मिलनसार छवि से सभी को साथ लेकर चलेंगी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.