भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में दुर्गा पूजन, दीप प्रज्वलन एवं भव्य आरती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। भागीरथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में भेल फाउंड्री गेट के सामने, धीरवाली रोड पर आयोजित भागीरथ महोत्सव मेला 2026 में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और भव्य आरती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
 
कार्यक्रम में भेल यूनियन के अध्यक्ष श्री यशोनंदन ओझा, महासचिव श्री हंसराज कटारिया, मंत्री श्री नफीस अहमद, मंत्री श्री अशोक शर्मा, मंत्री श्री जगदीश शर्मा एवं, मंत्री श्री पाल,मंत्री श्री संदीप रहेला,श्री अर्जुन उपस्थित रहे। शिवालिक नगर पालिका के सभासद श्री वीरेंद्र अवस्थी एवं श्री हरिओम चौहान,समाज सेवी अजय भट्ट समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी सहभागिता की।
अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष मनोज यादव,उपाध्यक्ष तरुण कुमार शुक्ल, संतोष साहू, हरिकेश विश्वकर्मा, विकास कुचेरिया , धन्जय यादव, पंडित शिवनारायण शर्मा, विजय शंकर चौबे,अमित वालिया,अंशुल गुरुव ने पटका पहनाकर किया।
अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं सामाजिक सद्भाव की मंगलकामना की। सामूहिक आरती के दौरान पूरा मेला परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
अतिथियों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। भागीरथ महोत्सव मेला मनोरंजन के साथ सामाजिक समरसता और आपसी मेल-मिलाप का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है।
समिति ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
संरक्षक सुकरम पाल ने कहा कि टीम भागीरथ का प्रयास सराहनीय। मंच का संचालन रविंद्र यादव ने किया।
अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि मेले के गरबा मे महिलाये काफी संख्या मे आकर गरबा कर रही।नव दुर्गा का पूजन-अर्चन व गरबा डांस 19 अक्टूबर तक विधिवत चलेगा।
उन्होने पंचपुरी के लोगो से आग्रह किया कि भागीरथ महोत्सव मेला मे मां दुर्गा का पूजन-अर्चन व गरबा डांस कर मां दुर्गा जी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए मेले का आनन्द ले।
सचिव परमाल सिंह जी ने बताया कि मेले मे सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा।
कोषाध्यक्ष प्रवीण ने सभी से अह्वाहन किया कि मेले मे लगे आकर्षक झूले व दुकानो का आनन्द ले।
हर-हर महादेव! जय माता दी!



