23 October 2026

राष्ट्रीय व्यापार मंडल की एक बैठक रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में आहूत की गई 

विज्ञापन

हरिद्वार राष्ट्रीय व्यापार मंडल की एक बैठक रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में आहूत की गई

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कोर कमेटी से विचार विमर्श के बाद महानगर अध्यक्ष पद पर व्यापारी नेता उद्योगपति मनोज गौतम की नियुक्ति की

 

साथ ही कुंभ के सफल संचालन में राष्ट्रीय व्यापार मंडल पूरी तरह सरकार के साथ खड़ा है का प्रस्ताव पास कर जल्दी ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिल कर देने का निर्णय लिया गया

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि सभी व्यापारी कुंभ को लेकर काफ़ी उत्साहित है और प्रदेश सरकार के साथ खड़ा है साथ ही व्यापारी के हितों का भी ध्यान रखा जाए इसके लिए भी मेला प्रशासन ध्यान रखे कुंभ के पिक समय में व्यापारी अपनी दुकानों पर आराम से आ जा सके उनका सामान ठीक से आ जा सके ये एक बड़ी चुनौती होती है इसका विशेष ध्यान रखा जाए चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सानिध्य में व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देख रेख में ये कुंभ भव्य और दिव्य होगा हम सब इसके लिए उनका धन्यवाद करते है चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारी व समाज हित में हमेशा सरकार के साथ खड़ा है

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसको माध्यम बना कर व्यापारी हितो के लिए संघर्ष करूगा और राष्ट्रीय व्यापार मंडल और अधिक गति के साथ कार्य करूगा इसके लिए प्रयास करुगा जो जिम्मेदारी मुझको मिली है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन से करूगा व्यापारी हितों के लिए जो भी आदेश संगठन का होगा उस पर खप कर काम करूगा साथ ही राष्ट्रीय व्यापार मंडल की महानगर की सभी इकाइयों का गठन जल्दी किया जाएगा

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि जल्दी ही जिले की बाकी सभी इकाइयों की घोषण की जाएगी और व्यापारी हितों के लिए और अधिक गति के साथ काम किया जाएगा

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुधीश श्रोत्रिय व शहर अध्यक्ष पार्षद ज्वालापुर हरविंदर सिंह ने कहा की एक बड़ा सम्मेलन जल्दी ही आयोजित किया जाएगा और उसमे व्यापारी हितों की कुछ और मांग सरकार के सामने रखी जाएगी

बैठक में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष युवा गौरव पाल जिला उपाध्यक्ष विशाल माथुर वरिष्ठ व्यापारी नेता कुलदीप खंडेलवाल पुष्कर गुप्ता अरविंद कुमार विजय धीमान आदि उपस्तिथ रहे

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.