जटवाड़ा पुल स्थित रविदास घाट एवं वाल्मीकि घाट पर अतिक्रमण, मांस तैयार किए जाने एवं गंगा की स्वच्छता प्रभावित होने के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा
हरिद्वार जटवाड़ा पुल स्थित रविदास घाट एवं वाल्मीकि घाट पर अतिक्रमण, मांस तैयार किए जाने एवं गंगा की स्वच्छता प्रभावित होने के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया है
जटवाड़ा पुल स्थित रविदास घाट एवं वाल्मीकि घाट पर कुछ परिवारों द्वारा अस्थायी रूप से डेरा डालकर अतिक्रमण किए जाने की शिकायतें मिल रही है
 
इसके अतिरिक्त घाटों पर खुलेआम मीट-मांस तैयार करने, प्रतिबंधित मांस तैयार किए जाने, खुले में शौच करने तथा गंगा जी में हड्डियां एवं अन्य अवांछित सामग्री प्रवाहित करने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस संबंध में वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध होने की जानकारी है।
अतः आपसे अनुरोध है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए तथा शिकायतें सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही दोनों घाटों पर नियमित सफाई एवं निगरानी की व्यवस्था कराई जाए।
हमारा उद्देश्य मां गंगा की स्वच्छता, घाटों की गरिमा एवं धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना है। अतः शीघ्र उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।
कमल उलियान जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) हिंदू क्रांति दल हरिद्वार, उत्तराखंड



