20 November 2026

रुड़की रोडवेज डिपो को मिली दो नई बीएस-6 बसों की सौगात, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन

 

हरिद्वार, (रुड़की), रुड़की रोडवेज डिपो को दो नई बीएस-6 बसों की सौगात मिली है। आज कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये दोनों बसें नैनीताल रूट पर संचालित की जाएंगी, जिससे इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल होने से यात्रियों के आवागमन में सुगमता आएगी। उन्होंने कहा कि नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन एवं व्यावसायिक रूट पर बस सेवाओं के विस्तार से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

नई बसों के संचालन से रुड़की से नैनीताल जाने वाले यात्रियों को अब सीधी बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी। लंबे समय से इस रूट पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें हरिद्वार या ऋषिकेश जाकर दूसरी बस पकड़नी पड़ती थी। इन नई आधुनिक बीएस-6 बसों से न केवल सफर आरामदायक होगा, बल्कि रुड़की डिपो की संचालन क्षमता और परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के महाप्रबंधक (संचालन) प्रतीक जैन, पार्षद पंकज सतीजा, सरदार सतवीर सिंह, अनुराग त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सैनी, अवनीश शर्मा, कविश मित्तल और दीपक बत्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.