20 November 2026

अंकिता भण्डारी के चरित्र हनन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, पुलिस द्वारा आयोजकों को हिरासत में लिया गया

विज्ञापन

 

हरिद्वार 19 नवंबर 2026 जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के तत्वाधान में आज यूकेडी (उक्रांद)एवं यूकेडी (डेमोक्रेटिक) के पदाधिकारियों के साथ आर्य नगर चौक, ज्वालापुर में विनोद आर्य के द्वारा अंकिता भण्डारी के चरित्र हनन की प्रेस वार्ता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

 

प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती हेमा भण्डारी ने किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएँ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने *”अंकिता को न्याय दो – चरित्र हनन बंद करो”* के नारे लगाए।

 

प्रदर्शनकारियों ने माँग थी की कि अंकिता मामले में दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो और मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हो।

 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा श्रीमती हेमा भण्डारी सहित यू के डी के पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

श्रीमती हेमा भण्डारी ने कहा कि – ये लड़ाई किसी पार्टी की नहीं है बल्कि पूरे उत्तराखंड की है। “हमारा प्रदर्शन सिर्फ विनोद आर्य के घर का घेराव का था। विनोद आर्य से सवाल था कि क्या अपने हत्यारे बेटे पुलकित आर्य की निजी वार्ता को सार्वजनिक क्यों नहीं किया। उत्तराखंड बेटी के चरित्र हनन को बर्दाश्त नहीं करेगा। हमने सिर्फ बेटी के सम्मान और न्याय की माँग की थी। धामी सरकार की पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तारी करने से हमारी आवाज़ दबेगी नहीं, और मज़बूत होगी। सभी उत्तराखंडवासी मिलकर इस लड़ाई को आगे भी जारी रखेंगे।”

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.