20 November 2026

रुड़की कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती- नीरज अग्रवाल

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार रुड़की। रुड़की कांग्रेस कार्यालय निकट मलकपुर चुंगी पर भारत की प्रथम महिला पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती रुड़की महानगर सेवादल एवं रुड़की ग्रामीण सेवादल के तत्वावधान में संयुक्त रूप से मनाई गई।

 

 

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।

 

इस अवसर पर रुड़की महानगर सेवादल के जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि “इंदिरा गांधी जी भारत की आयरन लेडी थीं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, गरीबी हटाओ का नारा और बांग्लादेश का निर्माण उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। आज हमें उनके साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है और जनता की सेवा में जुटना है।”

 

पूर्व प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस सचिन गुप्ता जी ने कहा कि “इंदिरा जी ने गरीब, किसान, मजदूर और कमजोर वर्ग के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। आज देश को फिर से उसी मजबूत नेतृत्व और इंदिरा जी की सोच की जरूरत है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इंदिरा जी के आदर्शों को गांव-गांव तक पहुंचाएगा और 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाएगा।”

 

उपरोक्त कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री मेला राम प्रजापति, पूर्व प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस श्रीमान सचिन गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस रुड़की कलीम खान, रुड़की ग्रामीण सेवादल के जिला अध्यक्ष बड़े भाई सुशील कश्यप, जिला रुड़की महानगर सेवादल के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रवीण मित्तल, बिल्लू शर्मा, श्रीमती बबीता शर्मा, रिमझिम सैनी, दिनेश शर्मा, रविंद्र भारद्वाज, प्रवीण सैनी, वारिस अली, अनमोल सैनी, भाई जाकिर हुसैन, कमलेश कुमार उर्फ पप्पू, गांधीराम भाई, नितिन जिंदल, बेनी प्रसाद सैनी, अनुज कश्यप, मकसूद हसन, उमेश देव, राहुल सैनी, प्रमोद धारिया, प्रिंस धारिया, हसीन सलमान, फ़ारसी, सलीम सलमानी आदि सम्मानित जनों ने इस जयंती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.