20 November 2026

कुम्हारघड़ा में वार्ड 29 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार, 19 नवंबर। कनखल स्थित कुम्हारघड़ा में आज कनखल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु राजपूत के संयोजन में वार्ड संख्या 29 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। ज़िला महानगर कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव नरेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और प्रदेश कांग्रेस महासचिव नरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार को हरिद्वार की जनता के सवालों का जवाब देना होगा। लोगों को साफ़ पेयजल के लिए आवाज़ उठानी पड़ रही है और क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और ब्लॉक अध्यक्ष कनखल हिमांशु राजपूत ने कहा, “अपने बूथ के हर मोहल्ले में जाए लोगों से पूछिए कि उन्होंने किस समस्या की शिकायत की और उस पर क्या कार्रवाई हुई। जहाँ सुनवाई नहीं हुई है, वहाँ हम उनके साथ खड़े होकर जवाब माँगेंगे।”

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति और मण्डलम अध्यक्ष शिवा लोधी ने कहा कि वार्ड की बैठक में उठे मुद्दों पर हुई प्रगति का हिसाब भी अगली बैठक में कार्यकर्ताओं के सामने रखा जाना चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए

वरिष्ठ नेता विजय गुप्ता और वरिष्ठ नेता अखिल भारद्वाज ने कहा कि बढ़ती महंगाई और युवाओं के लिए रोज़गार के अवसरों की कमी को लेकर भाजपा सरकार से सवाल पूछे जाएंगे।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने और हरिद्वार विधानसभा सीट पर कांग्रेस को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में मुख्य रूप से हरीश अरोड़ा, राधेश्याम प्रजापति,मन्साराम लोधी, सुनील प्रजापति,धीरज शर्मा, राकेश कुमार, अमित कुमार, पप्पू, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, मुकेश, शंकर,अल्का, विनीता,अमित मित्रा,शिव कुमार, लोकेश भारद्वाज, सुनील दत्ता, निधि कुमार,आरपी सिंह, मुकेश लोधी, सत्यनारायण भारद्वाज आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.