गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मनायी जा रही गंगा दीपावली में दीपदान किया:- कमल खड़का

विज्ञापन

प्रमोद कुमार,हरिद्वार 16 जनवरी 2024, गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मनायी जा रही गंगा दीपावली के क्रम में तीसरे दिन भी गंगा में 101 दीपदान किए गए। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने बताया कि पांच सौ वर्षो मे संघर्ष और अनेक बलिदानों के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने से चारों और हर्ष और उल्लास का माहौल है। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही सनातन धर्म संस्कृति का एक नया और गौरवपूर्ण अध्याय शुरू होगा। कमल खड़का ने कहा कि इस गौरवशाली और ऐतिहासिक अवसर पर गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा गंगा दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी तक प्रतिदिन गंगा में 101 दीपदान कर रामजी के नाम संदेश भेजा जा रहा है। आयोजन में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कमल खड़का ने सभी से 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान भी किया। दीपदान करने वालों में रविन्द्र कौर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा भाजपा,पूर्व पार्षद कन्हैया खेवडिया,शीतल पुन्डीर जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा ,मोनिका यादव, नितिन श्रोत्रिय, सचिन शर्मा सरदार, प्रकाश रुवाली, राज बहादुर श्रीवास्तव, विक्रांत यादव, रज्जो देवी, सुरेन्द्र ठाकुर, मंगल वर्मा, निखिल ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, अभिषेक शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, राकेश दीवान, अनुज जोशी, अमन सैनी, शोभित कश्यप, सचिन राजपूत, कृष्णा, राहुल, भैरो सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.