गुरु पूर्णिमा का भक्तों के जीवन में विशेष महत्व होता है उस दिन भक्तों पर गुरु की विशेष कृपा बरसती है श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज
प्रमोद कुमार हरिद्वार
हरिद्वार 4 जुलाई 2024 श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष श्री श्री 108 श्यामसुंदर दास जी महाराज ने भक्तजनों के बीच गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गुरु शिष्य की अटूट सेवा भक्ति तथा प्रेम का महापर्व है गुरु पूर्णिमा महापर्व इस महापर्व पर जो भी भक्त सच्चे मन से अपने गुरु की पूजा अर्चना आराधना करता है उसे भगवान हरि मनोवांछित फल प्रदान करते हैं गुरु की भक्ति साक्षात ईश्वर की भक्ति है क्योंकि गुरु ही ईश्वर तक पहुंचाने का मार्ग है आगामी 21 जुलाई 2024 को हनुमान शिव मंदिर सभापुर करावल नगर नई दिल्ली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा इस पावन महापर्व पर सभी भक्त दरबार में पहुंचकर धर्म का लाभ उठाये मां गंगा तथा बालाजी भगवान आपकी सभी मनोवांछित इच्छा पूर्ण करें
 


