भेल की यूनियनो ने भेल उपनगरी में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार 4 जुलाई को सायं 4 बजे हीप एवम cffp की पांच यूनियनों द्वारा हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन (निफ्टू) के कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर 1 में एक बैठक की गई । जिसमे भेल उपनगरी में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पर गुस्सा जाहिर किया । बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि भेल उपनगरी में आये दिन चोरियों की वारदात हो रही है एवम चोर बेख़ौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है । 3 जुलाई की रात्रि 2 से 4 बजे के मध्य में चोरों द्वारा सेक्टर 4एवम 5 में कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया । लेकिन पुलिस द्वारा आज तक किसी वारदात का न ही खुलासा किया गया न ही किसी चोर को पकड़ा गया । विकास सिंह ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 1 हफ्ते में पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का खुलासा नही किया गया तो यूनियन पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी । इसके बाद ABIEU के अध्यक्ष कुमुद श्रीवस्तव ने कहा कि उपनगरीबकी मार्केट में आये दिन फायरिंग की घटना चाकूबाजी एवम चेन स्नेचिंग की घटना हो रही है लेकिन पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की जा रही है । इसके बाद भेल श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष अमित गोगना ने कहा कि भेल अस्पताल से लेकर भेल मेन गेट की रोड पर आसामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है जिससे रोड दुर्घटनाओं का डर बना रहता है इस पर पुलिस अंकुश नही लगा पा रही है ।
इसके बाद बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की कार्यवाही का समर्थन किया गया । बैठक में रवि कश्यप , राकेश मालवीय,गगन वर्मा,राजकुमार,किरपाल सिंह,सचिन चौहान, बलवीर रावत, जागेश पाल, अरविंद मावी, प्रह्लाद चौहान, नवीन कुमार, रितेश्वर कुमार, हरद्वारी लाल, मनोज कुमार, इन्द्रजीत यादव,मणि तिवारी, पवन कुमार, अनिल यादव, शशिकान्त,सचिन चौहान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.