21 August 2025

महानगर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बालाजी ज्वैलर्स के स्वामी श्री अतुल गर्ग और अवधूत मंडल मंदिर के पास महिला दीपिका के साथ हुई चैन स्नैचिंग की घटना के बारे में जाकर जानकारी ली

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार 01 सितंबर को मध्य हरिद्वार के सबसे व्यस्तम चौक के निकट श्री बाला जी ज्वैलर्स के यहां दिन दहाड़े पड़ी बड़ी डकैती और आज सुबह आर्य नगर, ज्वालापुर निवासी महिला दीपिका गुप्ता के गले से सुबह मॉर्निंग वॉक पर लुटेरे द्वारा झपटी चैन को लेकर पूरा हरिदार भयभीत है। इसी को लेकर आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बालाजी ज्वैलर्स के स्वामी श्री अतुल गर्ग और अवधूत मंडल मंदिर के पास महिला दीपिका के साथ हुई चैन स्नैचिंग की घटना के बारे में जाकर जानकारी ली और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ और आम जनता के साथ खड़ी है। प्रतिनिधि मंडल ने डकैती और लूट की घटना के दोनों पीड़ितों को बताया की प्रदेश की गूंगी बहरी धामी सरकार को हरीदार पुलिस को जगाने के लिए महानगर कांग्रेस शहर और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में 5 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे पुल जटवाड़ा से पुराने रानीपुर मोड़ तक जन आक्रोश रैली का आयोजन कर रही है।
प्रतिनिधि मंडल में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, मनीष गर्ग, ऋषभ वशिष्ठ आदि साथ थे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.