8 September 2025

जनता का आशीर्वाद उनके साथ, पार्टी का भरोसा जीतना बाकी: रंजीता झा

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

*** शिवालिक नगर पालिका चेयरमैन पद पर रंजीता झा के समर्थन में उतरी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं

 

हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रंजीत झा ने कहा कि स्थानीय जनता का समर्थन उन्हें मिल चुका है, अब पार्टी से टिकट मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। सोमवार को तमाम धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें अपना समर्थन पत्र सौंपा है। वे सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करती हैं।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से शिवालिक नगर पालिका चेयरमैन के लिए ताल ठोकने वाली भाजपा नेत्री रंजीता झा को तमाम धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं आल इंडिया ब्राह्मण फैडरेशन, दीप गंगा वेलफेयर एसोसिएशन, इंद्रलोक आवासीय कल्याण समिति, पूर्वांचल उत्थान संस्था, पूर्वांचल जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष बीजी शुक्ल, पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष वीके त्रिपाठी, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स संघ हीप हरिद्वार से इंद्र पाल शर्मा, पूर्वांचल जन जागृति संस्था के अध्यक्ष मनोज शुक्ला, ब्राह्मण जन जागृति संस्था के अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी जी पूर्वांचल उत्थान सेवा समिति के अनुसार रूपलाल यादव की ओर से समर्थन देने का ऐलान किया गया है। संस्थाओं का समर्थन मिलने से उत्साहित रंजीता झा को टिकट मिलने की संभावना को बल मिला है। वहीं रंजीता झा भी टिकट पाने के लिए जी-तोड़ प्रयास कर रही है। अब संस्थाओं का समर्थन मिलने से उनकी संभावनाओं को बल मिलेगा। प्रेस को जारी बयान में रंजीता झा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है, पार्टी का भरोसा जीतना है। भाजपा को कार्यकर्ताओं की पार्टी के नाम से जाना जाता है। ऐसे में उन्होंने एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी को सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है और पार्टी की ओर से उन्हें नेतृत्व का मौका मिला तो नीश्चित तौर पर पार्टी की उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील रहेगी। उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी उनकी सेवाओं का इनाम जरूर देगी।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.