7 September 2025

सैनी आश्रम में राष्ट्रीय परिवार के संस्थापक कुलवंत सिंह चड्डा के नेतृत्व मे 21 बेटियो का सामूहिक विवाह भावपूर्ण खुशी व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार राष्ट्रीय भागवत परिवार के संस्थापक अध्यक्ष कुलवंत सिंह चड्डा के नेतृत्व मे  21 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह धूमधाम हर्षोल्लास के साथ कराया गया।इतना ही नही उनके द्वारा उन्हे घरेलू सामान भी उपहार स्वरूप देने के साथ-साथ भोजन की भी व्यवस्था की गई।
कुलवंत सिंह चड्डा द्वारा 21 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह कराया गया सामूहिक विवाह को लेकर क्षेत्रवासियो द्वारा उनकी बहुत बहुत सराहना की जा रही है।बताते चले कि इससे पहले भी कुलवंत सिंह चड्डा द्वारा 11 निर्धन कन्याओ का सामूहिक विवाह कराया गया था।

 

मुख्य अतिथि मुकेश कुमार अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति आयोग देहरादून उत्तराखंड सरकार ने निर्धन कन्याओ के सामुहिक विवाह मे बोलते हुए कहा कि समाज मे ऐसे कई लोग है जो आर्थिक तंगी के चलते अपनी बेटी की शादी करने मे अपने आपको असमर्थ महसूस करते है।हर समाज के व्यक्ति को ऐसे लोगो की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए उन्होने सभी बेटियो के खुशहाल जीवन की हार्दिक शुभकामनाए बधाई दी।

इस अवसर पर निर्धन कन्याओ के सामुहिक विवाह के शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमति गीता खन्ना राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे यह गौरव हासिल हुआ क्योंकि गरीब की बेटी की शादी मे सहयोग से बड़ा कोई पुण्य कार्य नही है।ऐसे पुण्य कार्य मे सर्वसमाज के प्रत्येक व्यक्ति को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए उन्होने सभी बेटियो को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

निर्धन कन्याओ के सामुहिक विवाह समारोह मे आशीर्वाद देने मे मुख्य रूप से लोकप्रिय पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विशाल गर्ग वरिष्ठ भाजपा नेता, मनोज गर्ग प्रथम महापौर,जगदीश लाल पाहवा वरिष्ठ समाज सेवी,कमल उनियाल,डेविड मुखिया आदि व समाज के गणमान्य लोगो ने नवयुगल जोड़ो को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर नवयुगल हिन्दू जोड़ो ने जन्मो जन्मो तक साथ निभाने की रस्मे निभाई नवयुगल जोड़ो के माता पिता सास ससुर व उनके रिश्तेदारो ने जोडो को अपना आशीर्वाद व उपहार देकर उनकी लम्बी आयु की कामना की।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से लोकेश कुमार राष्ट्रीय महामंत्री, मनीराम, आचार्य आशुतोष शर्मा,संजय कुमार,चंद्रकांता, सुनील कुमार, प्रवीण बिंदल,सरिता,नन्दिनी,अंकुर गर्ग,विकास गोयल, बबीता,लक्ष्मी, राजेश्वरी देवी,मनोज झा,अंकुश चौहान,गौरीशंकर,संजय, चेतना, वंदना, अंजु, अंजलि,अनुराधा,ममता,खष्टी आदि हजारो महिलाओ पुरुषो बच्चो ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.