महाकुंभ में पहुंचे विहिप संरक्षक बड़े दिनेश ,केंद्रीय मंत्री विहिप, अशोक तिवारी का निरंजनी अखाड़े में हुआ स्वागत सम्मान

सम्पादक प्रमोद कुमार हरिद्वार
वरिष्ठ पत्रकार राकेश वालिया प्रयागराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने महाकुंभ मेले में आए विहिप संरक्षक बड़े दिनेश ,केंद्रीय मंत्री विहिप, अशोक तिवारी का चुनरी उड़कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर विहिप संरक्षक बड़े दिनेश ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता को कायम रखने में संतों की एहम भूमिका है। महाकुंभ प्रयागराज सनातन धर्म की अद्भुत पहचान है। उन्होंने कहा किअखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में महाकुंभ मेला सहकुशल संपन्न होगा।
 
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा की प्रयागराज महाकुम्भ मेला करोड़ों श्रद्धालु भक्तों की आस्था और विश्वास का संगम हैं। यह जाती,धर्म, और विश्व की अनेक भाषाओ का भी संगम हैं। उन्होंने कहा की महाकुम्भ मे करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। यह महा पर्व 144 वर्षो के बाद आया हैं इस महाकुम्भ मेले मे ज़ब संत महा पुरुष त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे उससे पूरे विश्व मे सनातन की आस्था का एक संदेश भी जाएगा और पूरे विश्व का कल्याण भी होगा। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत राम रतन गिरी, श्री महंत ओमकार गिरी, श्री महंत राधे गिरी, महंत हरगोविंद पुरी, महंत केशवानंद, महंत राजगीरी, महंत दिनेश गिरी,आदि के साथ अनेक संत महापुरुष उपस्थित रहे।