21 August 2025

1121लावारिस आत्माओं गंगा की गोद में को मिला मोक्ष

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

 

 

हिन्दू सेवा मंडल,जोधपुर के शिष्टमंडल ने किया, लावारिस अस्थि कलशों को गंगा में विसर्जन

 

हरिद्वार। हिन्दू सेवा मण्डल, जोधपुर के तत्वावधान में बुधवार को हरकी पौड़ी घाट पर पूर्ण विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 1121 लावारिस शवों की अस्थियों को मां गंगा की गोद में सम्मान पूर्वक विसर्जन कर मोक्ष दिलाया गया। इन अस्थियों का संग्रह जोधपुर में किया गया है।

इस मौके पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि लावारिस आत्माओं को मोक्ष दिलाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। हिन्दू सेवा मंडल, जोधपुर की ओर से 100 वर्षों से इस पुण्य कार्य को किया जा रहा है। भविष्य में भी यह कार्य।यह जारी रहना चाहिए और इस पुण्य कार्य में हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। मारवाड़ की अग्रणी संस्था हिन्दू सेवा मंडल, जोधपुर के महामंत्री विष्णु चन्द्र प्रजापत ने करीब 100 वर्षों से उनकी संस्था मानव सेवा कार्य में जुटी है। जिसमें लावारिस शवों का अंतिम संस्कार एवं गंगा में विसर्जन प्रमुख हैं। उनकी संस्था की ओर से 50 हजार से ज्यादा लावारिस शवों की अस्थियों को मोक्ष दिलाया गया है। उन्होंने बताया बताया कि हिन्दू सेवा मंडल की शुरुआत वर्ष 1925 में पृथ्वीराज भंसाली व नाथूराम आदि ने लावारिस शवों के अंतिम संस्कार से उस समय की थी, जब देश में प्लेग फैला हुआ था। लोग मर रहे थे और उनका अंतिम संस्कार करने के लिए कोई तैयार नहीं होता था। ऐसे समय में संस्था की स्थापना की गई। तब से लेकर आज तक संस्था अपने सामाजिक दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करती चली आ रही है। उन्होंने बताया कि जोधपुर राजस्थान के मुक्तिधाम से हरिद्वार हरकी पैड़ी में गंगा में विसर्जन करने के लिए 1121 मृतकों की अस्थियां गंगा में विसर्जित के लिए लाई गई। जिससे मृत आत्माओं को मोक्ष की प्राप्ति हो सके। उन्होंने बताया कि अस्थि कलश यात्रा उत्तरी हरिद्वार के मुखिया गली से आरम्भ होकर हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड तक पहुंची। जहां विधि विधान के साथ गंगा में अस्थियों का विसर्जन किया गया।

प्रजापत ने बताया कि कोविड के दौरान भी संस्था द्वारा 550 कोविड मृतकों के शवों का संस्कार संस्था द्वारा किया गया। इसके साथ ही लावारिस शवों की अस्थियों के रखने के लिए दो हजार की क्षमता वाले अस्थि बैंक की भी स्थापना की गई है।अस्थि विसर्जन के दौरान नगर विधायक मदन कौशिक एवं गंगा सभा के पदाधिकारी मौजूद रहें। इस मौके पर हिन्दू सेवा मण्डल के प्रधान महेश कुमार जाजडा, उपप्रधान भेरूप्रकाश दाधीच, प्रधानमंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत, कोषाध्यक्ष कैलाश जाजू, संस्कार मंत्री राकेश गौड, मदन सैन, सुरेश पारीक, ताराचंद शर्मा, प्रेमराज खिंवसरा, दिनेश रामावत, नरेन्द्र सिंह गहलोत, सुरेन्द्र सिंह

सांखला, हन्वतराज गॉच्छा, यतिन्द्र प्रजापत, गौरीशंकर गाँधी, महेन्द्रसिंह तंवर सहीत अन्य कार्यकता मोजूद रहें ।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.