9 September 2025

भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी का बड़ी संख्या में ग्राम गाड़ोवाली में भव्य स्वागत किया

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 8 सितंबर 2025 भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी का बड़ी संख्या में ग्राम गाड़ोवाली में भव्य स्वागत किया

 

सम्मानित जनों को संबोधित करते हुए आशु चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी इसके बाद से पार्टी ने भारतीय राजनीति में धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत की और आज यह भारत की ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

इसी के साथ-साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित पार्टी है हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है इसके बाद हमारे लिए पार्टी का स्थान है l

भाजपा कार्यकर्ता आधारित अनुशासित पार्टी है जो सामूहिक निर्णय समिति के आधार पर चलती है भाजपा देश की एकता अखंडता व सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित है। भाजपा की सरकार सेवा सुशासन में विकास के मंत्र पर काम कर रही है भाजपा नेतृत्व का भी मानना है कि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए आए हैं हमारी सरकार सेवा के साथ ही सुशासन के मार्ग पर चल रही। प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सभी को मिलकर करना होगा। ताकि डबल इंजन की सरकार के द्वारा जनहित में किया जा रहे कार्य को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

हमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में लोकप्रिय नेता मिले हैं जिनका अनुसरण करते हुए हमें आगे बढ़ाना होगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नफीस अंसारी, डॉ विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, इरफान अंसारी,खलील अहमद, सतवीर सिंह,विपुल चौधरी,उस्मान अंसारी,दिपेन्द्र चौधरी, पुनीत कुमार, संदीप शर्मा,वरुण चौहान,विशू चौधरी,मास्टर ज़फ़र ,इदरीस , नईम अंसारी , अभिमन्यु चौधरी,इनायत अन्सारी, सुनील कुमार ,राजन, तोसीफ अंसारी, सावन सिंह, सुदेश सैनी, अजीत शर्मा, नवीन चौहान,वलीन अंसारी, सुप्रीत चौधरी,राजेशचौहान,गुलशनम,अस्मित चौधरी, मोहित कुमार, सतीश कुमार, विशेष कुमार,विभोर कश्यप चेतन चौधरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.