भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न,लसूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के जनक, जननायक, युगद्रष्टा जिन्होंने 21वीं सदी में भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने का सपना देखा बल्कि एक ठोस नींव प्रदान की।

हरिद्वार 20 अगस्त 2023 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के जनक, जननायक, युगद्रष्टा जिन्होंने 21वीं सदी में भारत को अग्रणी राष्ट्र बनाने का सपना देखा बल्कि एक ठोस नींव प्रदान की। ऐसे भारत माता के वीर सपूत व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की 79वी जयंती पर
यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड के द्वारा ज्वालापुर कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें कार्यक्रम कि अध्यक्षता हरिद्वार महानगर अध्यक्ष यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल जावेद खान के द्वारा कि गई
जहां यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष आर्यन राठौड़ एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने एवं यंग कांग्रेस सेवादल हरिद्वार महानगर अध्यक्ष जावेद खान ने
स्वर्गीय के राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी |
इस अवसर पर यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष आर्यन राठौड़ ने कहा कि स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी ने जो सपना देश के लिए देखा था यदि वह जीवित होते तो देश सबसे आधुनिक तथा अग्रिम पंक्ति में विश्व में खड़ा होता।
 
प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक शुभम जोशी ने कहा
कि देश को आर्थिक एवं आधुनिक सैन्य और सांस्कृतिक मोर्चे पर सशक्त बनाने में स्व श्री राजीव गांधी जी का विशेष योगदान रहा।
महानगर अध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि पूर्व पीएम स्व. श्री राजीव गांधी जी युवाओं के हृदय सम्राट थे एवं उन्होंने देश के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। उनके सिद्धातों को जीवन में लागू करना होगा।
कार्यक्रम में मौजूद रहे.
प्रदेश समन्वयक सोशल मीडिया यंग ब्रिगेड शुभम जोशी, प्रदेश महासचिव दीपक कुमार ,प्रदेश प्रवक्ता सचिन पालीवाल, प्रदेश सचिव विशाल काटी,राशिद सलमानी, अंकित डोलखे, अंकुश कुमार, सागर,सार्थक,अमान फारुकी, तनवीर,समीर, सैफ अली, अब्बास, मेहताब, जुकान ,सागर राठौर, सावन, सनी सिंह, अमन डोलखे, अल्ताफ, आदि उपस्थित रहे।