जन अधिकार पार्टी (ज.) की 2027 के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज
संपादक प्रमोद कुमार
जन अधिकार पार्टी (ज.) ने 2027 चुनाव को लेकर तेज़ की तैयारियां शुरू क़र दी है। जन अधिकार पार्टी (ज.) की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में जिला कार्यालय हरिद्वार में हरिद्वार जोन की एवं रुड़की जोन की लंढोरा कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक बहुगुणा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक की गईं।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय कमेटियों का गठन करना रहा।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा जी ने संगठन विस्तार एवं बूथ प्रबंधन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी (ज.) तेजी से ग्राउंड स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और जनता में पार्टी की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने ज़ोर दिया कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत नेतृत्व ही 2027 के चुनाव में पार्टी की असली शक्ति बनेगा।
 
इसी क्रम में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली की उपस्थति में लंढोरा कार्यालय पर युवा नेता शाहरुख ने भाजपा छोड़ जन अधिकार पार्टी (ज.) की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर ममता सिंह, आलिम अंसारी, कुर्बान अली, फैजान अंसारी, वाजिम, मुरसलीन राणा,ममता सिंह, मौ० नदीम, मौ० सावेद, आशु आजम, अब्दुल शमी, मौ. जैन, हसरत ठेकेदार, जिसान अली, मौ० सलमान, शारूख, मौ० इकबाल जी, शमीम,शाहिद,, ऐड० फिरोज, आमिर जी, मौ० हसन जी, सोहेब रजा जी, दीपक भट्ट, जावेद जी, खुर्शीद,, अहसान शाह, मांगा हसन, साजिद, आजम, मौ० शाद, माजिद, हाजी शमशाद, सालिम शाह, समर, रिहान खान, अमन, महबूब, मुरसलीन राणा, फैसल, समीर, तारिक, खालिद हसन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


