हर घर शुद्ध जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : आदेश चौहान 

विज्ञापन

 

हरिद्वार दिनाँक 11/03/2026 रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा प्रस्तावित शिवालिकनगर वार्ड 12 में लगभग 1.08 करोड रुपए की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। जिसका शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। उक्त कार्य जायका योजना में भी प्रस्तावित रहा है।इस शासनादेश के बाद जायका योजना से उक्त कार्य पृथक कर दिया गया है। इसका लाभ शिवालिकनगर वार्ड 12 अंतर्गत कृपालनगर एवं आसपास में रहने वाले सभी परिवारों को मिलेगा। सिडकुल नजदीक होने के कारण इस क्षेत्र में बड़ी संख्या मे नई कॉलोनियों का विकास हुआ है जहां पर पेयजल की समस्या मुख्य समस्याओं में से एक है।

 

इस योजना के अंतर्गत 1 ट्यूबवेल सहित नई पानी की लाइनों का कार्य होना प्रस्तावित है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने इस पेयजल बोरिंग स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।उन्होनें कहा कि सरकार के द्वारा जनता की मूल समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं इस योजना से क्षेत्र में हजारों परिवारों को पेयजल जैसे संकट से निजात मिलेगी सरकार का प्रयास है कि हर घर को शुद्ध पानी मिले सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार की दूरदर्शी सोच ही है कि सरकार हर घर पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में किए गए वायदों के अनुरूप क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं यह पेयजल योजना क्षेत्र के परिवारों के स्वास्थ्य एवं विकास को नया आयाम देगी। हर घर पीने योग्य स्वच्छ जल पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता में है।

 

भवदीय

अतुल वशिष्ठ (मीडिया प्रभारी)

विधायक रानीपुर

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.