पूर्व सशस्त्र पुलिस बल का अधिकारियों कर्मचारी का केंद्रीय पेंशनरों की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार,हरिद्वार  3 सितंबर 2023 को सामुदायिक केंद्र इंद्रलोक कॉलोनी भेल में पूर्व सशस्त्र पुलिस बल का अधिकारियों कर्मचारी का केंद्रीय पेंशनरों की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एस पी सिंह सैनी की ओर से कार्यक्रम का संचालन व संगठन का संचालन सचिव राजीव शर्मा ने किया। संगोष्ठी में संगठन का अध्यक्ष रूपचंद आजाद एडवोकेट ने किया।संगठन का सदस्यों को पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कार्मिकों को किए गए लाभान्वित होने और सीजीएचएस डिस्पेंसरी हरिद्वार में कैसे खोल सकती है। इन सभी विषय पर चर्चा की। संगोष्ठी के अन्य मुख्य विषय रहे कि हमें आगे  क्या-क्या कार्रवाई करनी है और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कार्मिकों को कैसे सी एल एम एस के बारे में लाया जाए जबकि समय के कार्य को छोड़कर सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को लाभ मिल रहा है। संगोष्ठी का अध्यक्ष एसपी सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों को विस्तार से बताया कि 60 वर्ष होने के बाद जब व्यक्ति सेवा समाप्त होकर अपने परिवार में आता है तो उसे किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों के साथ-साथ कैसे रहना पड़ता है। जिसमें कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। परेशानियों से कैसे-कैसे निपटना चाहिए आदि। उन्होंने यह भी बताया सी एम एस कार्ड बनवाने के क्या-क्या फायदे हैं। संगोष्ठी में अन्य साथियों ने भी अपने विचार रखें।

संगोष्ठी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसपी सिंह सैनी, संगठन अध्यक्ष रूप चंद्र आजाद एडवोकेट, सचिव राजीव शर्मा, कोष अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र कपूर,हरेंद्र पाल सिंह,रविंद्र चौधरी,सत्यवीर ,राजकुमार उपाध्याय, सुरेश चंद नेगी,रामचंद्र पाल, कर्मवीर सिंह ,राजेंद्र कुमार हरिश्चंद्र ,इंद्र सिंह चौहान ,राजेंद्र बाबू लक्ष्मण सिंह ,उत्तम सिंह बच्चन सिंह ,धन सिंह ,चंद्रपाल सिंह, योगेंद्र सिंह राजकुमार, चतर सिंह एवं गिरीश प्रसाद आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.