ब्रह्मपुरी स्थित काली माता मंदिर में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विज्ञापन

हरिद्वार 27 सितंबर 2023 को ब्रह्मपुरी स्थित काली माता मंदिर में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी बलराम गिरी जी महाराज ने कहा रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की महिमा बड़ी ही अपरंपार है उन्हें सूक्ष्म भक्ति से भी प्रसन्न किया जा सकता है भगवान श्री गणेश की आराधना कभी मिथ्या नहीं जाती जो भी सच्चे मन से भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना करता है उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है इस अवसर पर बोलते हुए साध्वी गीता गिरी जी महाराज ने कहा धर्म कर्म मनुष्य को कल्याण की ओर ले जाते हैं इसलिए कभी भी सत्य कर्म धर्म कर्म से मनुष्य को मुंह नहीं मोडना चाहिए दान दया सत्य कर्म मनुष्य को ईश्वर से जोड़ते हैं भगवान श्री गणेश सिद्धिविनायक हैं विघ्नहर्ता है तथा मनुष्य के जीवन से समस्त कष्ट शक्ल समाप्त करते हैं जो भी भगवान श्री गणेश की सच्चे मन से आराधना करता है उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी क्षेत्रवासियों ने भाग लिया इस अवसर पर राजगीरी महाराज पूनम गिरी महाराज अनीता कश्यप रानी कश्यप पूजा कश्यप शीतल ठाकुर अशोक कश्यप आरती हीरा देवी रानी देवी अंजू देवी कमला देवी मदहोश मदहोश नारायण कुलीक ठाकुर परवीन कश्यप रोहित कश्यप रूबी कश्यप सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.