सत्संग और अच्छी संगत मनुष्य को हरि की शरण में ले जाती है:- वरिष्ठ कोतवाल श्री कालीचरण जी महाराज

मनोज ठाकुर,हरिद्वार 12 अक्टूबर 2023 को सर्वानंद घाट पर भक्त जनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कोतवाल श्री कालीचरण जी महाराज ने कहा अच्छे संस्कार और भजन कीर्तन मनुष्य को साक्षात ईश्वर से जोड़ते हैं जब राम नाम लिखें पत्थर सैकड़ो योजन के समुद्र पर सेतु बांधने की क्षमता रखते हैं जिसके नाम में इतनी शक्ति उसकी भक्ति में कितनी शक्ति होगी उसके कीर्तन में कितनी शक्ति होगी उनके भजन में कितनी शक्ति होगी उनको मन में धारण करने से आपको क्या प्राप्त हो सकता है आप यह खुद ही अनुमान लगा सकते हैं वह बड़ा भाग्यशाली होता है जिसे जीवन में भक्ति प्राप्त होती है जो अपने हाथों से दान करने की अच्छे कर्म करने की इच्छा रखता है वह बड़ा ही भाग्यशाली होता है क्योंकि ऐसा करने की इच्छा शक्ति और प्रेरणा बहुत कम लोगों को प्राप्त होती है।