अगर मनुष्य की ईश्वर में आस्था है तो कड़ी मेहनत के बाद भी कामयाबी हासिल हो सकती है:-श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज

विज्ञापन

हरिद्वार 7 दिसंबर 2023 को श्री श्याम वैकुंठ धाम कांगड़ी श्यामपुर के परमाध्यक्ष श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज ने कहा कुछ लोगों को सफलता आसानी से प्राप्त हो जाती है किंतु इसमें मायूस होने की आवश्यकता नहीं अगर मनुष्य के अंदर ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था गुरु के प्रति सच्चा सम्मान तथा अपने इष्ट देव के प्रति सच्ची आस्था है तो वह अपनी कड़ी मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल कर सकता है किंतु उसमें मनुष्य के अंदर अच्छी नेगेटिविटी अच्छे संस्कार और कुछ कर दिखाने की लालसा मनुष्य के मन मंदिर में विद्यमान होनी चाहिए परम पूज्य गुरुदेव 1008 श्री राम गोपाल जी महाराज अलवर वाले बाबा ज्ञान और त्याग की एक अखंड मूर्ति थे उन्होंने ऐसे हजारों लाखों लोगों को अच्छे संस्कार देकर उन्नति के पथ पर पहुंचाया 18 दिसंबर 2023 को गुरु जी की पावन स्मृति में श्री श्याम वैकुंठ धाम में एक विशाल भंडारे का आयोजन है 31 दिसंबर 2023 को संभापुर दरबार दिल्ली में विशाल शोभा यात्रा निकल जाएगी धर्म कर्म के कार्य मनुष्य को यश कीर्ति के साथ-साथ ईश्वर कृपा की ओर ले जाते हैं

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.