11 September 2025

भगवान शिव की महिमा अपरंपार हैं-राजमाता आशा भारती महाराज

विज्ञापन

हरिद्वार, 7 जनवरी। भूपतवाला स्थित निराला धाम आश्रम में आयोजित 35वें विराट शिव शक्ति महायज्ञ के दौरान सातवें दिन श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए आश्रम की परमाध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा महाराज द्वारा शुरू की गयी परंपरा का पालन करते हुए प्रतिवर्ष विराट शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। शिव सृष्टि के पालनहार हैं और महादेव अपने भक्तों को हमेशा सुख शांति और वैभव प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि मृत्युंजय भगवान शिव की कृपा से मृत्यु के समीप पहुंचा व्यक्ति भी स्वस्थ होकर जीवित हो उठता है। उन्होंने कहा कि निराला धाम स्थित नागेश्वर महादेव गद्दी की पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना और आराधना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। राजमाता आशा भारती महाराज के शिष्य स्वामी नित्यानंद ने बताया कि चालीस दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ का समापन 9 फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन होगा। 8 फरवरी को आश्रम में श्रद्धांजलि समारोह एवं संत समागम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरुष शामिल होंगे। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी निर्मल दास, स्वामी कपिल मुनि, महेश इंद्र शर्मा, रमेश मिड्ढा, सतीश अग्गी, अर्जुन देव, प्रदीप कुमार, नरेश जोशी, सुदर्शन शर्मा, प्रमेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.