शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने “50 दिन एक सौ पचास के अन्तर्गत निर्माण के कार्यों का शुभारंभ किया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार,हरिद्वार शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने “50 दिन एक सौ पचास (150) काम” के अंतर्गत रामधाम वार्ड नं.12 में हरिओम स्टील के पास 2 सड़कों (कार्य नं. 40,41) , पशुपति नाथ मंदिर के पास 4 सड़कों (कार्य नं.42,43,44,45 ) व 4 पुलियाओं (कार्य नं 46,47,48,49 ), देवनगर में 2 सड़कों (कार्य नं 50,51) तथा पुलिया निर्माण (कार्य नं. 52) के कार्यों का शुभारंभ किया। कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय निवासियों व कार्यकर्ताओं ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी का स्वागत अभिनंदन कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा धरातल पर नजर आ रहा हैं राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में हमारा प्रयास है नगर पालिका का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे और इसी इच्छाशक्ति से हम पूरे नगर पालिका क्षेत्र में विकास के कार्य कर रहे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में साफ- सफाई, स्ट्रीट लाईट कार्य, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव आदि कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य हैं उन्हें तत्काल पूरा किया जा रहा ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। कार्यकर्ता बंधु व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद गरिमा सिंह, उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन चौहान, हरेंद्र सिंह, शशिपाल भनोट, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना तोमर, राजेंद्र वाल्मीकि, सुजान सिंह बिष्ट , विजय पाल सिंह बिष्ट, दीपक चौहान, प्रेम नाथ चौरसिया, विमल, देवेन्द्र शर्मा, प्रमोद सैनी, अशोक कुमार, अंकुर सैनी, जसवीर पाल, प्रमोद डोभाल,पवन सैनी, दीपक नौटियाल, संजय राजपूत, मधु शर्मा , अंशुल शर्मा, वेदान्त चौहान, देव विख्यात भाटी , सूर्यांश मिश्रा,शुभलक्ष्मी बेरा, कल्पना कुशवाह, दीपिका शर्मा, डां कमल, निमा रौतेला, सरोज बहुगुणा, निर्मला चिल्लवाल, साहिस्ता खान, स्वेता, मनीषा त्यागी , कार्यकर्ता बंधु व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.