28 August 2025

प्रगतिशील भोजनमाता संगठन के सम्मेलन की शुरुआत से झंडा रोहण की गई

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार दिनांक 2 जनवरी 2025 को प्रगतिशील भोजनमाता संगठन का सम्मेलन की शुरुआत हुई।
सम्मेलन की शुरुआत में भोजनमाता संगठन का झंडा रोहण किया गया व लाल लाल झंडा है जान से भी प्यारा है गीत गाया गया। झंडा रोहण के बाद क्रांतिकारी शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन किया गया व शहिदों के नाम प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद भोजनमाता संगठन की महामंत्री रजनी ने देश की परिस्थितियों पर वक्तव्य दिया व हमें अपनी यूनियन को किस दिशा में ले जाने है इस बात पर जोर दिया।

 

बंद सत्र के दौरान सम्मेलन का संचालन रजनी जोशी, शारदा व रजनी ने किया। सम्मेलन ने भोजनमाता संगठन का घोषणा पत्र पर चर्चा की गई जिसके बाद घोषणा पत्र को सम्मेलन की पूर्ण सहमति से पास किया गया। घोषणा पत्र में न्यूनतम वेतन व स्थायीकरण की मांग के लिए संघर्ष करना घोषित किया।
सम्मेलन में राजनीतिक रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए पूरी दुनिया में मजदूर मेहनतकश आबादी की तबाही बर्बादी पर चर्चा करते हुए इस बात पर चर्चा की गई कि प्रगतिशील भोजन माता संगठन दुनिया भर में चल रहे संघर्षों के साथ एकजुटता जाहिर करता है तथा उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए सम्मेलन ने कहा कि आज भारत में मजदूर मेहनतकश आबादी के हकों अधिकारों पर हमला बोला जा रहा है और देश की सरकारें पूंजीपतियों के हक में नीतियां बनाते हुए आम जनता को लगातार तबाही की ओर धकेल रही हैं। केंद्र में आसीन फासीवादी सरकार आम जनता के मानवीय और राजनीतिक अधिकारों पर हमला कर रही है।
सम्मेलन ने अपनी राजनीतिक रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पास करते हुए अपने संघर्षों को समस्त मजदूर आबादी के संघर्षों से जोड़ने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.