1 September 2025

हर्षोल्लास खुशियों का पर्व है लोहड़ी:- मदन कौशिक।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार 

हरिद्वार (मनोज ठाकुर) महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी द्वारा आयोजित भव्य लोहड़ी कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, राममुनी जी महाराज, विश्वास पूरी महाराज,संजय पालीवाल,अन्नू कक्कड़, ललित नैयर,संजय सहगल,ने उपस्थित होकर सुनील सेठी के साथ लोहड़ी प्रज्वलित करते हुए सभी देश वासियों उत्तराखंड वासियों को लोहड़ी की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि लोहड़ी एक ऐसा हर्षोल्लास का पर्व है जिस पर सभी नाचते गाते एक अलग अंदाज में लोहड़ी मनाते है। जो पंजाबियत के साथ जुड़कर सभी वर्गो धर्मो को एक सूत्र में पिरोकर इस पर्व को विशेष पूजा अर्चना कर सभी को नए उमंग एकुजत्ता का संदेश देता है। जिलाध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल ने कहा कि लोहड़ी नाचने गाने मिलकर एक दूसरे से खुशियां बाटने का पर्व है जो हिंदू नए वर्ष की पूर्व संध्या पर मनाया जाता है इस पर्व पर सभी एकजुटता उमंग का संदेश देते है हमारे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से ये पर्व और शानदार हो जाता है। सुनील सेठी ने बताया कि हर वर्ष वो इसी तरह धूमधाम से लोहड़ी कार्यक्रम आयोजित करते है और सभी हरिद्वार के संगठनों सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हुए सभी से मिलजुलकर एकजुटता के साथ समूचे देश उत्तराखंड हरिद्वार की प्रगति के साथ साथ नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना करते है। लोहड़ी पर्व हमारे देश की संस्कृति को दर्शाता है और सबसे भाईचारे मिलन का संदेश देता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास तिवारी, विशाल गर्ग,मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर,राजकुमार अरोड़ा,व्यापार मंडल महामंत्री संजय त्रिवाल,राष्टीय अध्यक्ष संजीव चौधरी,जिला अध्यक्ष प्रांतीय सुरेश गुलाटी,पार्षद उपनेता अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा,अनिल वशिष्ट, विदित शर्मा,राजेश शर्मा, हीरा बिष्ट,दीपांशु विधार्थी,रवि बांगा, डॉक्टर श्याम पूरी, गुलशन नैय्यर,सुभाष कपिल, प्रमोद गिरी,राजीव भट्ट,विक्की आडवाणी,तेज प्रकाश साहू,सुमित चौधरी,विक्की एस एन तिवारी, पंकज माटा, विनेश शर्मा, विपिन शर्मा, आकाश भाटी, भूदेव शर्मा,विमल त्यागी, आनंद सागर,आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.