महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई डकैती व चैन स्नैचिंग का खुलासा न होने पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा भाजपा विधायक के भाई द्वारा नेपाल बार्डर पर अवैध हथियारों की सप्लाई में पकड़े जाना, काबीना मंत्री गणेश जोशी के विरुद्ध विशेष सतर्कता न्यायाधीश द्वारा जांच के आदेश व हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई डकैती व चैन स्नैचिंग का खुलासा न होने पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा के विधायक के भाई का अवैध हथियारों की सप्लाई में पकड़े जाना, कबीना मंत्री गणेश जोशी की आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच के आदेश व हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई डकैती के खुलासा न होने पर जनता में आक्रोश पनप रहा है और अगर जल्द ही डकैती का खुलासा कर शत प्रतिशत रिकवरी नहीं हुई तो कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होगी। पूर्व विधायक रामयश सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने न भय न भ्रष्टाचार का नारा देकर सत्ता में आई और आज उसके राज में चारों तरफ़ भय भी है और भ्रष्टाचार भी है।
राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार जो जीरो टॉलरेंस का नारा देकर सत्ता में आई लेकिन आज भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार चैन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है और पुलिस चैन स्नैचिंग की झूठी घटना खोल रही है जिससे महिलाएं आक्रोशित हैं। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और आर्य नगर के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा व युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार में नशे का अवैध कारोबार बढ़ रहा है जिसके कारण युवाओं को नशे की लत में धकेलने का काम किया जा रहा है।
पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी और निवर्तमान पार्षद सुहैल कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है जिसका जवाब जनता आने वाले निकाय चुनावों में भाजपा को हराकर देगी।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक, महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शशि झा, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा साटू, अमित नौटियाल, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव, निवर्तमान पार्षद कैलाश भट्ट, उदयवीर सिंह चौहान, पुनीत कुमार, रियाज अंसारी, मेहरबान खान, कैलाश प्रधान, बलराम गिरी कड़क, विकास सिंह,यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, मोहित गर्ग,करन सिंह राणा, मुन्ना मास्टर, शोकत अली चीचू, नाहिद कुरैशी, जावेद खान, दानिश , अहसान अंसारी,सरदार रमणीक सिंह,मण्डलम अध्यक्ष दीपक गौनियाल, अशोक गुप्ता, आकाश बिरला, राव जुल्फान, आशु भारद्वाज आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.