बीएचईएल हरिद्वार के एचएसई विभाग मे विश्वकर्मा जयन्ती धूमधाम से मनाई गई।

विज्ञापन

हरिद्वार,बीएचईएल हरिद्वार के समस्त प्लांटो/ब्लाक मे विश्वकर्मा पूजा बड़ी धूमधाम से मनायी गई विश्वकर्मा पूजा-पाठ हेतु सभी मशीनो उपकरणो की सफाई की गई। इसी क्रम मे एचएसई विभाग मे विधिपूर्वक विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई जिसमे एचएसई विभाग के अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार कटारिया व समस्त स्टाफ द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर अनिल कटारिया ने कहा कि विश्वकर्मा जी को विश्व के सबसे महान शिल्पकार और निर्माणकर्ता के रूप मे जाना जाता है।उन्होने सम्पूर्ण ब्रह्मांड,देवताओ के शस्त्र,महलो और रथो का निर्माण किया।इसी मान्यता के आधार पर हम हर वर्ष उनकी पूजा करते है विशेष रूप से उन सभी उपकरणो और मशीनो की जो हमारे कार्य मै सहायक होते है।

 

विश्वकर्मा के शुभ अवसर पर एचएसई विभाग के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि यह पूजा हमे हमारे कार्यक्षेत्र मे सफलता,नवीनीकरण,और प्रगति की ओर प्रेरित करती है।विश्वकर्मा जी की कृपा से हम सभी के कार्यो मे उत्तरोत्तर वृद्धि हो ओर हम सफलता के नए सोपान चढ़े।
विश्वकर्मा के शुभ अवसर पर पीयूष पाल सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि संस्थानो मे भगवान विश्वकर्मा की पूजा-पाठ का विशेष महत्व है।धर्म ग्रंथों अनुसार हर वर्ष कन्या संक्रान्ति के दिन भगवान विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाता है।मान्यता है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक ओर व्यापारिक क्षेत्र मे विशेष लाभ मिलता है।

 इस अवसर पर सुरक्षा अधिकारी सिद्घार्थ सिह ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा का सार हमारी दुनिया को आकार देने वाली कलात्मकता और शिल्प कौशल को पहचानने और उनकी सराहना करने मे निहित है।यह एक ऐसा उत्सव है जो भौतिकतावा से परे आध्यात्मिक शिल्प कौशल का उपयोग करता है जो न केवल संरचनाओ का निर्माण करता है बल्कि सपनो आकांक्षाओ का भी निर्माण करता है।

विश्वकर्मा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से दीनदयाल अभियंता,उत्तम सिंह उप अभियंता,अंकिता सिंह,कीर्ति सिंह, दिव्यानी शाह, प्रमोद कुमार,पवन कुमार,गोपाल सिंह,फोनी सिंह,दक्ष मिराया सिंह डुग्गू आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.