टीटीआर एंटरप्राइजेज मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार मे विश्वकर्मा जयंती बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

 

 हरिद्वार 17 सितंबर 2024 को टीटीआर एंटरप्राइजेज मौ.कडच्छ ज्वालापुर हरिद्वार में विश्वकर्मा जयंती बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर बोलते हुए टीटीआर एंटरप्राइजेज के संस्थापक वरिष्ठ समाज सेवी त्रिलोक सिंह ने कहा इस सृष्टि में भगवान श्री विश्वकर्मा की भूमिका अहम है इस सृष्टि के निर्माण में तथा उन्नति में भगवान विश्वकर्मा का विशेष योगदान है उनके बिना सृष्टि का उत्थान संभव नहीं। उन्होने बताया कि हिन्दू पौराणिक कथाओ मे भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का दिव्य वास्तुकार माना जाता है।उन्होने भगवान शिव के त्रिशूल,भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र,सोने की लंका,पुष्पक विमान, भगवान इंद्र का वज्र, द्वारका नगरी का निर्माण,भगवान श्रीकृष्ण के राज्य ओर पांडवो के लिए माया सभा सहित अनेको दिव्य हथियारो का निर्माण किया। विश्वकर्मा पूजा मे रश्मि रानी त्रिशा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.