उदय भारत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वृक्षारोपण किया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार 2 अक्टूबर 2024,महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उदय भारत सिविल सोसायटी ने गांधी पार्क पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर संस्था की फाउंडर सदस्य हेमा भंडारी ने कहा की महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसक प्रतिरोध में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ असहयोग आंदोलन खिलाफत आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन मुख्य थे। गांधी जी अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत को मानते थे और इसलिए गांधी जयंती के दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया है। हम सभी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। आज युवाओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने और उनका अनुसरण करने की आवश्यकता है।
फाउंडर सदस्य अनिल सती ने कहा की पंडित लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे मात्र 18 महीने का उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा। शास्त्री जी हरित क्रांति और श्वेत क्रांति के प्रेरणा सूत्र बने। उनके दृढ़ निश्चायी स्वभाव ईमानदारी सादगी और अनुशासन का सभी को अनुसरण करना चाहिए। उदय भारत सिविल सोसाइटी द्वारा आज एक वृक्ष उनके नाम पर अर्पित किया। प्रवीण सिंह मयंक गुप्ता और धीरज पीटर ने कहा की महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर पूरे विश्व को चलना चाहिए। अहिंसा से ही हर समस्या का समाधान हो सकता है। इस अवसर पर हेमा भंडारी ,अनिल सती, धीरज पीटर,मयंक गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह, सविता रावत, कुमकुम राजभर , पुष्पा देवी, नोएल सिंह, पवन कुमार धीमान विशाल कुमार मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.