इस जन्म में किये गये कर्म ही अगले जन्म का भविष्य तय करते हैं जो हरि की शरणागत होते हैं उनका सदैव कल्याण होता है श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार (मनोज ठाकुर)श्री श्याम वैकुण्ठ धाम श्यामपुर के परमाध्यक्ष श्री महंत 1008 परम पूज्य श्याम सुंदर दास जी महाराज ने कहा जो आप इस जन्म में कर रहे हैं वही आपका अगला जन्म तय करता है कहने का मतलब यह है अगर आप खेत में गेहूं की फसल बो रहे हैं तो उसमें आपको गन्ने की फसल नहीं होगी उसमें गेहूं ही होंगे जैसा इस जन्म में करोगे वैसा ही अगले जन्म में भोगोगे अगर दया धर्म दान सत्कार परोपकार आपके संस्कार में होगा आपके जीवन में धारण होगा तो आपको अगले जन्म में उच्च कुल में जन्म मिलेगा अगर आप दूसरों को परेशान करेंगे आपकी वजह से दूसरों को हानि होगी आप दूसरे को मन की पीड़ा देंगे धन का प्रलोभन ज्यादा करेंगे दूसरों का हक मारेंगे अपने भाई का हक मारेंगे या गलत कर्मों से धन अर्जित करेंगे तरह-तरह के वयसन करेंगे तो या तो पशु योनि प्राप्त होगी या फिर चांडाल के घर में जन्म लेंगे इसलिए इस अपने मनुष्य जीवन को सार्थक करने के लिए अच्छे कर्म करें अच्छी संगत करें हरि का भजन करें दूसरों के मन को पीड़ा ना पहुंचाये तभी यह आपका मनुष्य जीवन सार्थक हो सकता है

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.