ज्वालापुर पुलिस द्वारा 01शातिर चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ धर दवोचा
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार दिनांक 15/10/2024 को वादी रूद्र देव पुत्र स्वर्गीय संजीव कुमार निवासी गूघाल मंदिर पांण्डेवाला कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की लिखित तारीख पर अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर UK08Q17-6237 दिनांक 12/10/2024 को लक्की डेयरी निकट गुघाल मन्दिर के सामने से चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 774/24 धारा 303(2) वीएनएस पंजीकृत किया गया
 
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा वाहन चोरी की बढ़नी घटनाओं के दृष्टिगत तत्काल अनावरण/अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट द्वारा उप निरीक्षक रविंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर/संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की लगातार चेकिंग/बिना नंबर प्लेट दोषपूर्ण नंबर प्लेट की लगातार चेकिंग/कड़ी सुराग रसी पतासी कर मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया।
उक्त के क्रम में दिनांक 16/10/2024 को मुखवीर खास की सूचना पर अभियुक्त जतिन कश्यप पुत्र सतीश कश्यप निवासी जट बहादुरपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार को मय चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रेगुलेटर पुल नहर पटरी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त जतिन से गहनता से पूछताछ की गई तो बताया यह मोटरसाइकिल मैंने गुघाल मंदिर के पास से चोरी की थी। अन्य 02 मोटरसाइकिले अभियुक्त की निशानदेही पर पुरानी कावड़ पटरी जंगल के कच्चे रास्ते की तरफ झाड़ियां के नीचे से बरामद की गई ।अभियुक्त द्वारा बताया कि यह मोटरसाइकिले कावड़ मेले के समय चोरी की थी
मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)BNS,35(1)(2),106 BNSS की बढ़ोतरी की गई।
बाद आवश्यक कार्रवाई अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
जतिन कश्यप पुत्र सतीश कश्यप निवासी जट बहादरपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1-मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर नंबर uk08Q-6237
2-मोटरसाइकिल होंडा CRD नम्बर UP20AF-2934
3-मोटरसाइकिल हीरो UP22V-7611
पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी
2-हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार
3-का01412 अर्जुन चौहान
4-का01427 रवि चौहान

